मंगल की सेवा सुन मेरी देवा,हाथ जोड़ तेरे द्वार खडे़ 56 भोग एवं महाआरती का हुआ भव्य आयोजन

झाँसी :  नवरात्र के सातवें दिवस गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पूजा पंडाल पटकाना में ऐतिहासिक माँ काली की भव्य और अलौकिक प्रतिमा के दर्शन के लिए शनिवार को भक्तों का आस्था का महाकुंभ देखने को मिला।सुबह से ही यहाँ दर्शन के लिए दूर-दराज से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था,जो देर रात तक जारी रहा।पंडाल में पहुँचे श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ माँ काली के दरबार में हाजिरी लगाई और परिवार की सुख-समृद्धि व कल्याण की कामना की। इस दौरान भक्त भव्य पंडाल व मां काली की प्रतिमा देखने के लिए लंबे कतारबद्ध लगे रहे।जैसे ही आरती प्रारंभ हुई सभी भक्तों ने मां काली के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा।पंडाल में भारी भीड़ को देखते हुए कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गये है।पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य आरती की गई। माँ काली के धार्मिक जयकारों से आसपास का इलाका गुंजायमान बना रहा। आज माँ काली जी के दरबार में 56 भोग का प्रसाद माँ काली जी को अर्पण किया गया एवं रात 12 बजे माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य महाआरती की गयी। वही दोपहर में माँ काली जी के दरबार में श्री सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। ऐसी मान्यता है कि माँ काली के दरबार में श्रद्धालु जो भी अभिलाषा लेकर आते हैं मां उसे अवश्य पूरा करतीं हैं।पंडाल में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए थाना गुरसरांय से सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,नीलम सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी पंकज आर्या,गगन यादव,सार्थक नायक,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,मुकुल नामदेव,रवि अग्रवाल,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,उदित झां,प्रिंस नामदेव,हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : आशुतोष गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.