मदर इंडिया स्कूल में हाजी कमर झांस्वी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा, साहित्यकारों ने किया याद

झांसी :  मदर इंडिया कांवेंट जूनियर हाई स्कूल के संस्थापक, राष्ट्रपति पुरस्कृत, बुंदेलखंड के मारूफ शायर हाजी कमर झांस्वी की पुण्य तिथि पर विद्यालय प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा एवं संगोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी मिर्ज़ा करामात बेग, वरिष्ठ अधिवक्ता याकूब अहमद मंसूरी के मुख्य आतिथ्य ,अधिवक्ता डॉ.राजेश चौरसिया,पूर्व सभासद अब्दुल जाबिर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।संगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार आसिफ नियाज़ी ने की l जिसमें हाजी क़मर झांस्वी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई l 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हाजी क़मर झांस्वी विलक्षण, बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, जिन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज की दशा को उजागर कर नई दिशा प्रदान की l हाजी क़मर झांस्वी की लिखी पुस्तकें इल्म बराये अमल, रिसाला दीन दुनिया, प्यार का राही, माहे रजब से ईदे कुर्बा तक स्वतंत्रता संग्राम के महान क्रांतिकारी उर्दू शायर, आमाले हज व जियारत, ये जस्ते जुनू परवानों का, शहरें खूबा हिंदी उर्दू साहित्यकारों के लिए अनमोल धरोहर एवं साहित्यकारों, कवियों और शायरों के लिए प्रेरणा स्रोत है l 
वक्ताओं ने कहा कि हाजी क़मर झांस्वी एक नेक दिल, जिंदा दिल व मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने बांगे मशरिक समाचार पत्र का प्रकाशन शुरू कर विभिन्न समस्याओं और सामाजिक कुरीतियों को भी उजागर किया, इसके साथ ही समाजसेवा एवं शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी। सभी वक्ताओं ने उनकी सामाजिक एवं शैक्षिक सेवाओं की सराहना करते हुए विद्यार्थियों से उनका अनुसरण करने का आह्वान किया l 
इस अवसर पर हसन शेख, अब्दुल खलील, राशिद मंसूरी, हाजी शफीक अहमद, नदीम अली, अशरफ, चंद्रशेखर पाण्डेय, लोकेश भट्ट, फिरोज खान, मिर्ज़ा नफीस, रमजान खान, सलमान खान आदि मौजूद रहे l संगोष्ठी का संचालन शाकिर खान ने एवं आभार प्रबंधक मोहम्मद फारुक एडवोकेट ने व्यक्त किया l

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.