झांसी पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे में किया खुलासा,चोरी की इलेक्ट्रिक स्कूटी सहित आरोपी गिरफ्तार

झांसी : बीते शुक्रवार को थाना नवाबाद पर संजय यादव पुत्र चन्दन सिंह यादव निवासी नगरिया कुईं थाना-कोतवाली, जनपद-झाँसी द्वारा लिखित प्रार्थना-पत्र दिया गया कि आरोपी द्वारा उनकी इलेक्ट्रिक स्कूटी रंग गहरा आसमानी (चेचिस नं0 SYCL2506190126, मोटर नं0 SYML2412191066) को चोरी कर ली गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नवाबाद पर मु0अ0सं0 581/2026 धारा 303(2) BNS बनाम दीपक वर्मा पुत्र रामचरण निवासी खुशीपुरा, थाना-नवाबाद, जनपद-झाँसी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती प्रीति सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर प्रिया सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।
आज थाना नवाबाद पुलिस टीम द्वारा अभियोग पंजीकरण के 12 घण्टे के अन्दर मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त दीपक वर्मा पुत्र रामचरण निवासी खुशीपुरा, थाना-नवाबाद, जनपद-झाँसी को कानपुर चुंगी से भगवन्तपुरा वाले रोड पर करीब 200 मीटर आगे सड़क के दाहिनी तरफ बने खण्डहर के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी रंग गहरा आसमानी (चेचिस नं0 SYCL2506130126) बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 निखिल कुमार, चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय, थाना-नवाबाद, जनपद-झाँसी,का0 सौरभ पाल, रि0का0 मनीष कुमार, रि0का0 दिवाकर द्विवेदी, थाना-नवाबाद, जनपद-झाँसी शामिल रहे।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.