घर के किचिन बेस्ट को कचरा समझकर फेंकने के बजाय प्राकृतिक खाद बनाने की विधि समझायी
झांसी : मानव विकास संस्थान लेडीज विंग के तत्वावधान में प्रो. ज्योति वर्मा की अध्यक्षता , राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व सुनीता अग्रवाल के संयोजन में आज गोयनका पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को रसोई से निकले फल व सब्जियों के छिलकों से प्राकृतिक खाद बनाने की सरलतम विधि व उसकी उपयोगिता समझायी। आरम्भ में कम्पोस्ट की आवश्यकता और उसके दोहरे लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गयी तदुपरान्त कैसे छिलकों में उत्पन्न होने वाले कीटाणुओं को हम उनका मन पसन्द खाना यानि सुखी पत्तियां , मिट्टी व टहनियों के माध्यम से एक दिन की लेयर के ऊपर रोजाना एक ब्राउन लेयर बनाते जाते हैं समझाया बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से सभी विधि समझी क्योंकि बच्चों को लगा कि आज उन्हें कोई कुछ पढ़ाने नहीं अपितु रोचक वार्तालाप के माध्यम से किचिन बेस्ट को ठिकाने लगाने के साथ साथ उपयोगी प्राकृतिक खाद तैयार कर उसे घर के गमलों में डाल अच्छी फुलवारी भी बनाने में मदद मिल सकती है।इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या आदरणीय पूजा मल्होत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संचालन व सभी के प्रति आभार कार्यक्रम संयोजिका सुनीता अग्रवाल ने व्यक्त किया।

No Previous Comments found.