मां कामाख्या देवी की पूजा अर्चना कर भक्तों ने की सुख-समृद्धि की कामना

झांसी : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रांगण में कैमासन पहाड़ी पर स्थित प्राचीन एवं सिद्ध स्थल माँ कामाख्या देवी मन्दिर में नवरात्रि पर्व की सप्तमी पर शनिवार को मां कामाख्या देवी की पूजा अर्चना एवं आरती में सम्मिलित होकर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की। शशांक ब्रह्मचारी व मयंक ब्रह्मचारी द्वारा फूल बंगला और छप्पन भोग अर्पित किया गया।इसके उपरांत रात्रि में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश ब्रह्मचारी,आनंद मिश्रा,वीरेंद्र सिसौदिया, गोपी चन्द्र रावत, संजय पटवारी,अनुज चौरसिया सहित भारी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.