हवन,कन्या भोज संपन्न:आज गुरसरांय मे निकलेगी काली जी की भव्य एवं ऐतिहासिक विदाई यात्रा

गुरसरांय(झाँसी) :  श्रद्धालुओं ने नवरात्र के नौ दिवस मंदिरों व घरों में मां की पूजा अर्चना की।कुछ जगह की प्रतिमाओं का मंगलवार की देर शाम तक विसर्जन हो गया था। जबकि अन्य प्रतिमाओं का विसर्जन आज बुधवार को होगा। वही गुरसरांय की ऐतिहासिक माँ काली पंडाल पटकाना में अंतिम दिन हवन पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य एवं दिव्य आरती की गई। आरती उपरांत पंडाल मे भव्य कन्या भोज कराया गया। आज निकलने वाली माँ काली की विदाई यात्रा अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक होगी। यात्रा में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होने पहुंच रहे हैं। विसर्जन विदाई यात्रा गाजे-बाजे,डीजे की धुनों पर नाचते-गाते यात्रा मुहल्ला पटकाना से प्रारंभ होकर मातवाना,तालाब माता मँदिर,पाएगा,चौपरा कुआँ,गाँधीनगर,टीचर्स कॉलोनी मार्गों से होते हुए यह विदाई यात्रा नम आंखों और पूरे उत्साह के साथ भस्नेह स्थित बड़वार बाँध के लिए प्रस्थान करेगी।विसर्जन विदाई यात्रा में 21 घोड़े,9 बग्गी पर सवार नौ देवी स्वरूप,राम दरबार,शिवजी,हनुमान जी इत्यादि के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता रखने के लिए थाना गुरसरांय से इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी,सब इंस्पेक्टर सिंगदार सिंह,कांस्टेबल दिग्विजय सिंह,मानसी राजपूत,नीलम सहित मय फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी पंकज आर्या,गगन यादव,सार्थक नायक,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,सनी नायक,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,युवराज सिंह,मुकुल नामदेव,रवि अग्रवाल,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,उदित झां,प्रिंस नामदेव,हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।

रिपोर्टर  : आशुतोष गोस्वामी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.