महर्षि वाल्मीकि जयंती पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने किया नमन, संगोष्ठी में उनके जीवन एवं आदर्शों पर डाला प्रकाश

झांसी :  आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर के जिलाध्यक्ष  सुधीर सिंह जी ने नगर निगम परिसर में स्थित महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने महर्षि वाल्मीकि जी के महान व्यक्तित्व, उनके आदर्शों एवं भारतीय संस्कृति को समृद्ध बनाने में उनके अतुलनीय योगदान का स्मरण किया। इसके उपरांत भाजपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मंचासीन जिलाध्यक्ष भाजपा सुधीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष  पवन गौतम , विधान परिषद सदस्य  रमा निरंजन  ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी  ,पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सोनी , संजीव श्रृंगीऋषि  , जयदेव पुरोहित, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष अमित खटीक ,पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  अनुप करोसिया ,अनुराग अहिरवार, संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं, उनके आध्यात्मिक परिवर्तन तथा उनके द्वारा रचित विश्वप्रसिद्ध महाकाव्य रामायण के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि व्यक्ति अपने विचारों, संकल्पों और सत्कर्मों के माध्यम से स्वयं में सकारात्मक परिवर्तन लाकर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन सकता है। उनकी रचनाएं भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और आदर्श जीवन की अमूल्य धरोहर हैं।

जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह  ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी द्वारा रचित रामायण केवल एक महाकाव्य ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला, पारिवारिक संबंधों की मर्यादा, सामाजिक समरसता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला महान ग्रंथ है। प्रभु श्रीराम के आदर्शों के माध्यम से रामायण आज भी समाज को सत्य, त्याग, सेवा, करुणा और कर्तव्यपरायणता का संदेश देती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों एवं आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में समरसता, सद्भाव तथा सकारात्मक विचारों को बढ़ावा दें।

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर हमें भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को स्मरण करने के साथ-साथ महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का संदेश देता है।

महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श, उनकी अमर रचनाएं और उनके विचार सदैव समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

 प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष कपिल बिरसैनिया, संजीव अग्रवाल , नीलू गुप्ता रक्सा,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीरजा गुप्ता   किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष  देवेंद्र राय संजय आनंद, नंदकिशोर भीलवारे, डा अभिलाष,धर्म  करोसिया पार्षद, देवेंद्र श्रीवास, अनुराग, संजय आनंद ,मंडल अध्यक्ष दिलीप पुरी ,पुष्पेंद्र वर्मा, दीपांशु, अविनाश, हरीश, रामसहाय, रविंद्र, विनय आदि वरिष्ट जन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.