आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का स्वागत

झांसी :  महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता का संदेश देखने को मिला। शोभायात्रा में शामिल महापुरुषों के रथ और भगवान के विभिन्न स्वरूपों में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। आशुतोष द्विवेदी एवं उनके साथियों ने बच्चों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए पानी और हलवे की प्रसादी की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर आशुतोष द्विवेदी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श, विचार और उनकी अमर रचना रामायण भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन से समाज को सद्भाव, समानता, नैतिकता और मानवीय मूल्यों की प्रेरणा मिलती है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों से आपसी भाईचारा मजबूत होता है और समाज में एकता एवं समरसता की भावना को बल मिलता है।

कार्यक्रम में यश शर्मा, पंकज भार्गव, राकेश प्रजापति, दिलीप दुबे, नवीन चौरसिया, आकाश ठाकुर, शैलेंद्र सिंह और पंजाब सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शोभायात्रा का स्वागत करते हुए महर्षि वाल्मीकि के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.