डॉ. संदीप सरावगी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती की भव्य शोभायात्रा में की सहभागिता

झाँसी : महर्षि वाल्मीकि जयंती एवं दसवें प्रकटोत्सव के पावन अवसर पर 26 अक्टूबर 2026 को हँसारी स्थित श्री सिद्धपीठ महर्षि वाल्मीकि मंदिर, टेरिया मोहल्ला से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। धार्मिक श्रद्धा, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता के भावों से ओतप्रोत इस आयोजन में संघर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी शामिल हुए और महर्षि वाल्मीकि जी के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। प्रथम कार्यक्रम में डॉक्टर संदीप सरावगी नंदनपुरा के गली नंबर 5 स्थित वाल्मीकि मंदिर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जहां तिलक व माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया तत्पश्चाप उन्होंने महर्षि वाल्मीकि की पूजा अर्चना की। 

इसके पश्चात तीन दिवसीय समारोह के अंतर्गत 25 से 27 अक्टूबर तक अखंड रामायण पाठ, हवन-पूजन, नगर भ्रमण शोभायात्रा, सम्मान समारोह एवं भंडारा भोज सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित किए गए। शोभायात्रा के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं, आदर्शों और समरस समाज की परिकल्पना को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा, “महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति और साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी रचनाएँ हमें सत्य, मर्यादा, करुणा और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग दिखाती हैं। उनका जीवन इस बात का प्रेरक उदाहरण है कि ज्ञान, साधना और सद्कर्म से व्यक्ति समाज को नई दिशा दे सकता है। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठते हुए प्रेम, सद्भाव और समरसता को सुदृढ़ करना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ समाज में पारस्परिक सम्मान, एकता और बंधुत्व की भावना को भी पुष्ट करते हैं।

आयोजन समिति में मंदिर संरक्षक एवं अध्यक्ष उस्ताद अशोक नाथ दीवाना, उपाध्यक्ष सुरेश खजांची, कोषाध्यक्ष जीतू पहलवान तथा महामंत्री सोनू पहलवान प्रमुख रूप से शामिल हैं। समिति के अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों में धरम करोसिया, शैलेन्द्र गोहर, राजेश पहलवान, भूपेन्द्र गोहर, सुरेश चौहान, संदीप नाहर, शिवम गोहर, सतीश पहलवान, मोहन उदइया उर्फ गुट्टन तथा धीरज पहलवान के नाम शामिल हैं।

वहीं, शोभायात्रा एवं भंडारा प्रबंधन समिति में अजय टकवेदार, विजय कुमार टाक, धर्मेन्द्र करोसिया, कमल कुमार दीवाना, आकाश चडारिया, रवि पहलवान, छम्मन कुमार, बंटी दीवाना, शिवा सरावन, रिशन कुमार तथा रिशम राय सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं से जुड़े रहे। वहीं नंदनपुरा में ज्योति बोरे, जीवन बोरे, संजय महरौलिया, सुनील, विशाल सदा बोरे, निशांत, जितेंद्र, अंकित, अमन, शिवम, अनिकेत, गोलू, लखन आदि उपस्थित रहे।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता, आपसी सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.