कुलदीप सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज झाँसी में हुआ 29 वीं सात दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ
झांसी : आज कुलदीप सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज बाहर लक्ष्मी गेट झॉसी में 29 वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सुबोध खांडेकर , पूर्व अर्न्तराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, अध्यक्षता एन० आर० सिंह संस्थापक कुलदीप ग्रुप ऑफ इन्स्ट्रीट्यूशन्स, संजय पटवारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार मण्डल एवं राष्ट्रीय सहमहामंत्री कन्फेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया इसी क्रम में विद्यालय की वन्दना प्रमुख बहिनों द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्र संसद भैया/बहिनों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा।
सात दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के शुभारम्भ दिवस पर मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर प्रतियोगिता प्रारम्भ करने की अनुमति प्रदान की गई, जिसके अन्तर्गत आज सीनियर ग्रुप की खो-खो एवं कबड्डी का प्रदर्शन मैच आयोजित किया गया।
क्रीड़ा प्रमुख आचार्य रामबाबू कुशवाहा ने बताया कि विद्यालय में सात दिवसों तक चलने वाली प्रतियोगितायें तीन वर्ग प्राईमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में सम्पन्न कराई जायेगी जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे खो-खो, कबड्डी, साधारण दौड़, उल्टी दौड़, कुर्सी दौड़, चक्का फेंक, गोला फेंक, लम्बी कूद, लैमन रेस, मेंढक दौड़ आदि प्रतियोगितायें सम्पन्न कराई जायेंगी।
कार्यक्रम में प्रवक्ता अनिल कुमार, मनोज जैन, प्रशान्त दुबे, उमाचरण वर्मा, श्रीमती रेखा गुप्ता, भारती वर्मा, साधना सहगल, प्रशान्त दुबे, मोहन वर्मा, सागर परिहार, पूजा अहिरवार, नीरज सक्सैना, अमित कुमार, नीतेश गौतम, चन्द्रभान सिंह, खुशी साहू, ऋषिकान्त मिश्रा, आदर्श जाटव, कृष्णकान्त सरवरिया, हिमांशु जैन, रिमझिम, जया बाजपेयी, हुमा अब्बासी, रौनक सिरौठिया, मुस्कान साहू, सोफिया, शिफा, सिम्पी साहू, बब्लू भास्कर, शालिनी कुमारी, अशोक सिंह चौहान, सिद्धान्त जोशी, कार्तिक, शीतल साहू, रागिनी पांचाल, सुनीता कोली, स्नेहा कुशवाहा, तेजस्विनी, क्रीड़ा प्रमुख छात्र रविन्द्र कुशवाहा, राजवीर यादव, कल्पना भास्नेय, प्रतीक्षा, तमन्ना कुशवाहा, अमित कुशवाहा, नैन्सी अग्रवाल, विवेक कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
आभार व्यक्त प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह एवं संचालन उपप्रधानाचार्या श्रीमती अमृता गावड़े ने किया।

No Previous Comments found.