पर्यटनविद् डॉ प्रदीप कुमार तिवारी राष्ट्रीय हिन्दी गौरव सम्मान से सम्मानित
मथुरा : नई दिल्ली के पांच सितारा होटल रेडिसन ब्लू में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में बुन्देलखण्ड पर्यटन विकास एवं पुरातत्व संरक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार तिवारी को उनके द्वारा लिखित पुस्तक बुन्देलखण्ड में पर्यटन की समीक्षा करने के उपरान्त चयन समिति द्वारा देश की राजधानी नई दिल्ली में 25 अक्टूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ , वृन्दावन धाम, मथुरा द्वारा मेडल , प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर "विद्या वाचस्पति" एवं विद्या वाऱिधि सारस्वत सम्मान से सम्मानित किया गया।
हिन्दी संगोष्ठी एवं भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविन्द कुमार के मुख्य आतिथ्य, विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इंदुभूषण मिश्र "देवेन्दु" की अध्यक्षता , मुख्य वक्ता के रूप में मेरठ के सुभारती विश्विद्यालय, मेरठ के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत सिंह एवं अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ , उत्तराखण्ड के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
विद्यापीठ के कुलपति डॉ. इन्दु भूषण मिश्रा ने बताया कि पं.दीनदयाल उपाध्याय हिन्दी विद्यापीठ का सम्मान हिन्दी लेखन एवं शिक्षा के उन्नयन के क्षेत्र में सम्मानित जनों की विशिष्ट उपलब्धियों के आधार पर मंचासीन अतिथियों द्वारा प्रदान किया जाता है ।

No Previous Comments found.