गहोई वैश्य महिला सभा की राष्ट्रीय बैठक जबलपुर में आयोजित
झांसी : जबलपुर में आयोजित गहोई वैश्य समाज की राष्ट्रीय बैठक एवं महाकौशल क्षेत्रीय महिला सभा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए झांसी दतिया डबरा ग्वालियर गाडरवारा महोबा बांदा चित्रकूट इत्यादि पूरे भारत से 100 से अधिक जिलों से महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का ढोल नगाड़े तथा डांडिया की धुन पर टीका लगाकर माला पहनकर शानदार स्वागत किया गया। इसकी पक्ष सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा दीपांजलि करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई।
इस गरिमामय समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल छिरौल्या (डल्लू भैया) के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गंधी की अध्यक्षता में श्रीमती सुनीता गुप्ता एवं उनकी नवगठित टीम ने शपथ लेकर पदभार ग्रहण किया।
बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनी गुप्ता द्वारा नवनियुक्त पूरी टीम को बधाई दी गई।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि - महिला ही समाज की नींव है। जब महिला सशक्त होगी, तभी समाज सशक्त होगा। हम सभी बहनों को समाज में सेवा भाव को बढ़ाना होगा, एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ाना होगा और अपनी संस्कृति के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करना होगा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुनीता गुप्ता के नेतृत्व में महाकौशल महिला सभा सेवा और संस्कार के नए आयाम स्थापित करेगी।
पुनः आप सभी को उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएँ। इसके साथ ही सभी को 17 जनवरी 2027 को झांसी में होने वाले महाकुंभ के लिए सभी को आमंत्रित किया।
इसके पश्चात कार्यक्रम में सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। झांसी से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महामंत्री रजनी सेठ कोषाध्यक्ष राम गुप्ता निवर्तमान अध्यक्ष प्रभा गुप्ता संरक्षिका अर्चना गुप्ता स्वप्निल मोदी इत्यादि पहुंचे।
कार्यक्रम के अंत में महाकौशल क्षेत्र की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.