विज्ञान भारती की प्रांत कार्यकारिणी का पुनर्गठन, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 5 शिक्षकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी
झांसी : विज्ञान भारती कानपुर प्रान्त के प्रान्त कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया है। कार्यकारिणी का पुनर्गठन आईआईटी कानपुर में आयोजित साधारण सभा की बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ शिव कुमार और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंकित राय की उपस्थिति में किया गया। जिसमें बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के 5 शिक्षकों को नामित किया गया है। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रो डी के भट्ट को प्रांत उपाध्यक्ष, डॉ अनु सिंगला को प्रांत सचिव, डॉ अंजली श्रीवास्तव को प्रांत सह संयोजक, डॉ प्रियंका पाण्डेय को प्रांत सह समन्वयक एवं डॉ संजीव कुमार श्रीवास्तव को बुन्देलखण्ड क्षेत्र को संयोजक का दायित्व दिया गया है। आज विज्ञान भारती की प्रान्त कार्यकारिणी में नवनियुक्त शिक्षकों ने बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय से मिलकर आगामी कार्ययोजनाओं से अवगत कराया एवं विज्ञान मंथन पुस्तिका भेंट की।
विज्ञान भारती भारत का सबसे बड़ा वैज्ञानिक संगठन है जो पिछले 35 वर्षों से पूरे भारत में स्वदेशी भावना के साथ काम करने वाली एक वैज्ञानिक संस्था है। विज्ञान भारती का मुख्य उद्देश्य भारत को स्वदेशी विज्ञान और तकनीक के माध्यम से आत्मनिर्भर, सबल और समृद्ध राष्ट्र बनाना है।
विज्ञान के प्रयोग द्वारा भारत को आत्मनिर्भर, सबल, समृद्ध और अग्रणी राष्ट्र बनाने के लिए विज्ञान भारती कार्य कर रही है।

No Previous Comments found.