त्योहारी भीड़ को देखते हुए दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन

झाँसी : आज त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 08751/08752 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन विशेष समय-सारणी के अनुसार किया जाएगा। गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग–हजरत निजामुद्दीन पूजा स्पेशल दिनांक 01 नवंबर से 15 नवंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08752 हजरत निजामुद्दीन–दुर्ग पूजा स्पेशल दिनांक 02 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को संचालित की जाएगी।

यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन दुर्ग स्टेशन से समय 10:45 बजे प्रस्थान कर रायपुर स्टेशन पर 11:20 – 11:25 बजे, उसलापुर स्टेशन पर 13:20 – 13:30 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन पर 14:55 – 14:57 बजे, अनूपपुर स्टेशन पर 15:40 – 15:45 बजे, शहडोल स्टेशन पर 16:20 – 16:22 बजे, उमरिया स्टेशन पर 17:14 – 17:16 बजे, कटनी मुड़वारा स्टेशन पर 19:40 – 19:50 बजे, दमोह स्टेशन पर 20:50 – 20:52 बजे, सागर स्टेशन पर 22:00 – 22:05 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 03:25 – 03:35  बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 07:10 – 07:15  बजे, मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 08:55 – 09:00 बजे ठहराव लेगी तथा निजामुद्दीन स्टेशन पर समय 11:10 बजे पहुचेगी।

वापसी में यह विशेष ट्रेन निजामुद्दीन स्टेशन से समय 12:30 बजे प्रस्थान कर,  मथुरा जंक्शन स्टेशन पर 14:15-14:20 बजे, आगरा कैंट स्टेशन पर 15:10-15:15  बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन पर 19:50-19:55 बजे, सागर स्टेशन पर 23:50-23:55 बजे, दमोह स्टेशन पर 01:00-01:02 बजे, कटनी मुड़वारा स्टेशन पर 02:45-02:55 बजे, उमरिया स्टेशन पर 04:18-04:20 बजे, शहडोल स्टेशन पर 05:38-05:40 बजे, अनूपपुर स्टेशन पर 06:30-06:35 बजे, पेंड्रा रोड स्टेशन पर 07:15-07:17 बजे, उसलापुर स्टेशन पर 09:45-09:55 बजे, रायपुर स्टेशन पर 12:10-12:15 बजे ठहराव लेगी तथा दुर्ग स्टेशन पर समय 13:45 बजे पहुचेगी।
इस विशेष ट्रेन के संचालन से त्योहारी अवधि में यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे तथा नियमित ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी।
रेलवे द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व ट्रेन के समय, ठहराव एवं अन्य संबंधित जानकारियों की पुष्टि आधिकारिक रेलवे पूछताछ माध्यमों से अवश्य कर लें।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.