आबिद खान 'श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026' से सम्मानित
झाँसी : संस्था भारतीय जन कल्याण समिति के सचिव मोहम्मद आबिद खान को सामाजिक विकास एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में योगदान के लिए नई दिल्ली में आयोजित इम्पैक्ट इंडिया समिट 2026 के दौरान 'श्रेष्ठ एनजीओ सम्मान पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 'बियॉन्ड द थर्ड आई' के तत्वावधान में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांधी पीस फाउंडेशन, नई दिल्ली में हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पदमश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रगतिशील किसान कंवल सिंह चौहान ने मोहम्मद आबिद खान को मेडल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस राष्ट्रीय समारोह में देशभर के 100 उत्कृष्ट गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मोहम्मद आबिद को यह सम्मान झाँसी जनपद के लिए गौरव का विषय है। इस सम्मान के माध्यम से सामाजिक एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

No Previous Comments found.