झांसी बस स्टैंड पर देह व्यापार का आरोप, पुलिस की छापेमारी में कुछ हाथ नहीं लगा; स्थानीय लोगों ने कैमरे पर खोली लॉजों की पोल

झांसी :  बस स्टैंड क्षेत्र में कथित देह व्यापार को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ बस स्टैंड स्थित लॉजों में छापेमारी की, लेकिन कार्रवाई के दौरान पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।

वहीं, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि बस स्टैंड क्षेत्र की कई लॉजों में देह व्यापार का धंधा संचालित होता है। स्थानीय लोगों के इन बयानों के बाद पुलिस की कार्रवाई और लॉज संचालकों की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस की छापेमारी की सूचना पहले ही लॉज संचालकों तक पहुंच गई थी? यदि ऐसा हुआ तो सूचना लीक करने वाला कौन था?

इस मामले में झांसी बार काउंसिल के अध्यक्ष भी पहले खुलकर अपनी बात रख चुके हैं। अब देखना होगा कि पुलिस स्थानीय लोगों के आरोपों को कितनी गंभीरता से लेती है और पूरे मामले की जांच कर वास्तविकता सामने लाती है।

रिपोर्टर : आकाश कौशल

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.