नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) का 23वाँ वार्षिक अधिवेशन संपन्न, रेल कर्मियों के हितों पर हुई विशेष चर्चा

झांसी : नार्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन (NCRMU) का 23वाँ वार्षिक अधिवेशन सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट, झाँसी में बड़े उत्साह, गरिमा और ऊर्जा के साथ आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण अधिवेशन में रेलवे कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन की आगामी रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया गया।

 कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (AIRF) के महामंत्री एवं NCRMU के केंद्रीय अध्यक्ष कॉमरेड शिवगोपाल मिश्रा तथा AIRF के उपाध्यक्ष एवं NCRMU के महामंत्री कॉमरेड आर.डी. यादव एवं झांसी मण्डल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन रहा, जिससे उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली। अपने संबोधन में वरिष्ठ वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान कराना यूनियन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अधिवेशन के दौरान मण्डल मंत्री अमर सिंह यादव ने सभी रेल कर्मचारियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कर्मचारियों को विश्वास दिलाया कि यूनियन हर परिस्थिति में रेल कर्मियों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। मण्डल अध्यक्ष भावेश प्रसाद एवं समस्त मंडल टीम द्वारा महामंत्री आर. डी. यादव का जोरदार स्वागत किया गया।
 इस अधिवेशन में केंद्रीय सहायक महामंत्री बी. के. यादव (प्रयागराज), संयुक्त महामंत्री वी. एस. कसाना (प्रयागराज), केंद्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती उषा सिंह (प्रयागराज), सहायक महामंत्री शशि कपूर (प्रयागराज) तथा केंद्रीय उपाध्यक्ष शिशिर जायसवाल (प्रयागराज) सहित यूनियन के अनेक केंद्रीय पदाधिकारी, मण्डल एवं शाखा के प्रतिनिधि भारी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा रेल कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्यों को गति देने का सर्वसम्मति से संकल्प लिया गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.