लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण किया
झांसी : सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपा नेताओं ने किया माल्यार्पण, योगदान को किया याद
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सीए दुष्यन्त चतुर्वेदी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सरदार पटेल के अतुलनीय योगदान को याद किया।कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी सरदार पटेल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा किशोरी प्रसाद रायकवार, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण शिवहरे, जीतू शिवहरे, नीतेश तिवारी, शिवम साहू, हेमंत नायक, शिवम शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

No Previous Comments found.