स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ झाँसी की बैठक संपन्न
झांसी : आज स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ झाँसी की बैठक ज़िला अध्यक्ष धीरज चंडारिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संघ की प्रदेश प्रमुख महामंत्री राजेन्द सहदेव के द्वारा बनाये गए नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र बाटते हुए स्वागत किया गया! प्रदेश प्रमुख महामंत्री द्वारा संजय भारती को(कार्यालय प्रभारी). ब्रजेन्द्र कुमार को(जिला उपाध्यक्ष).प्रताप सिंह को(जिला महामंत्री).अरविन्द पुजारी को(जिला कोषाध्यक्ष).वीरू डागोर को(मंडल महामंत्री).धर्मेद्र नारवे को(मंडल उपाध्यक्ष)मनोनित किया गया! बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाये जाने हेतु प्रोत्साहन करते हुए कार्य करने के दिशा निर्देश दिए गए!. बैठक में संजय चौहान(मंडल प्रभारी).अशोक करोसिया (महानगर अध्यक्ष).राजेन्द उस्ताद. दीपक महरौलिया.नितिन.आकाश विनय.अदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.