झाँसी जेएसी ने भव्यता के साथ मनाया ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम

झाँसी : जेसीआई एलुमनी क्लब (JAC) ज़ोन-2 द्वारा झाँसी में भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नेशनल वाइस चेयरमैन पीडीएम जेसी किशोर मुरलीधरन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में ज़ोन प्रेसिडेंट जेसी मिलन अग्रवाल एवं ज़ोन चेयरपर्सन जेसी कल्पना पांडे की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण इस वर्ष जेएसी की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी नए सदस्यों का ग्रेजुएशन समारोह रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा मनमोहन कत्थक प्रस्तुति से हुई। जेसी आस्था वाचन जेसी डा ब्रजेन्द्र पचौरी ने किया । सभी नवसदस्यों को विशेष रूप से गाउन एवं कैप पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
ज़ोन चेयरपर्सन जेसी कल्पना पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि यह सभी जेएसी सदस्यों के लिए अत्यंत सौभाग्य एवं गौरव की बात है कि उन्हें इतने बड़े मंच पर इस विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि ज़ोन-2 के सभी शहरों से आई टीमों ने पूरे उत्साह, लगन एवं समर्पण के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की, जो अत्यंत सराहनीय है। भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में जेएसी युवा, मार्गदर्शन एवं नमस्ते इंडिया जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सदस्यों को संगठन के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
ज़ोन प्रेसिडेंट जेसी मिलन अग्रवाल ने सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हम सभी के लिए अविस्मरणीय रहेगा।
कार्यक्रम संयोजन में निवर्तमान जोन चेयरमैन जेसी पीडीएम ललेश सक्सेना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम संयोजक जेसी सीनेटर राजेश शर्मा एवं जेसी सीनेटर सक्सेना ने भी अपने उद्बोधन में सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण पीडीएम जेसी सारिका सक्सेना द्वारा घोषित ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि रही। उन्होंने पूर्व में घोषणा की थी कि जिस शहर में महिलाओं की सदस्यता सर्वाधिक होगी, उसे ₹10,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि को जेएसी झाँसी ने हासिल किया। इसके लिए पीडीएम सारिका सक्सेना ने ₹10,000 की राशि ज़ोन चेयरपर्सन जेसी कल्पना पांडे को प्रदान की, उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर रीजनल चेयरमैन झाँसी जेसी प्रदीप श्रीवास्तव, ज़ोन वाइस चेयरमैन कायमगंज जेसी राजन गुप्ता, राठ से ज़ोन वाइस चेयरमैन जेसी नवीन बुधौलिया एवं अलीगढ़ से जोन वाइस चेयरमैन जेसी सुधांशु अग्रवाल का विशेष सम्मान ज़ोन चेयरपर्सन जेसी कल्पना पांडे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अलीगढ़ से जेसी केजी गुप्ता एवं उनकी टीम, राठ से जेसी शिवचरण सोनी, जेसी रिजवान, जेसी धर्मेंद्र कोष्टा एवं जेसी अभय खरे  PZP सहित पूरी टीम, कायमगंज से जेसी शशांक गुप्ता, जेसी अंकित अग्रवाल, जेसी रशिका अग्रवाल एवं जेसी वैभव सिंघल सहित टीम, झाँसी से जेसी वीरेंद्र गुप्ता (ज़ोन कोषाध्यक्ष), जेसी नरेंद्र मुखरैया, जेसी अनिल श्रीवास्तव, जेसी श्रीकांत तिवारी, जेसी पुष्पा श्रीवास्तव, जेसी अनुराधा गुप्ता, जेसी प्रीति नेवालकर, जेसी के एच पांडे तथा ललितपुर से जेसी एमपी बुंदेला एवं उनकी टीम ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में जेसी प्रीति नेवालकर ने रजिस्ट्रेशन का दायित्व संभाला तथा मंच संचालन जेसी रंजना शर्मा ने कुशलतापूर्वक किया। जेसी आनन्द कुमार सक्सेना, मीडिया प्रभारी झाँसी ने वेलकम कमेटी के अंतर्गत सभी अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। जेसी अनुपमा सक्सेना ,जेसी अनुराधा ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया। झाँसी की संपूर्ण महिला शक्ति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया। श्री सुजीत भुसारी जी ने झाँसी के प्रसिद्ध गायक द्वारा प्रस्तुत गीतो से सभी दर्शक झूम उठे।
कार्यक्रम के अंत में रीजनल चेयरमैन जेसी प्रदीप श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया, ज़ोन चेयरपर्सन जेसी कल्पना पांडे ने सभी शहरों से आए हुए जेएसी साथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग, प्रेम और समर्पण से यह आयोजन यादगार बन सका।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.