उत्तर मध्य रेल, झांसी मंडल: ग्वालियर में सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के लिए DLC शिविर आयोजित
झांसी : झांसी मंडल द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए पेंशनर एसोसिएशन ग्वालियर के सहयोग से एक विशेष डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) शिविर का सफल आयोजन किया गया।
यह आयोजन मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर का मुख्य उद्देश्य सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को निर्बाध पेंशन प्रक्रिया सुनिश्चित कराना और उन्हें किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक परेशानी से बचाना था।
85 वर्षीय बुजुर्ग पेंशनर्स में भी दिखा उत्साह
शिविर के दौरान कई पेंशनर्स ने अपने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाए। इस आयोजन का मुख्य आकर्षण 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग पेंशनर लक्ष्मण दास और पी. के. मल्लिक रहे, जिन्होंने उत्साहपूर्वक अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनवाया। पेंशनर एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एवं अन्य सदस्यों का इस दौरान विशेष सहयोग रहा।
प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर 6 नवंबर तक जारी रहेगा अभियान
रेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। दिनांक 04 से 06 नवंबर तक ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 01 स्थित कर्मचारी सहायता केंद्र पर विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहाँ बचे हुए पेंशनर्स अपना प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्य कल्याण निरीक्षक बी. एस कंसाना, मनोज शर्मा, मुख्य कार्मिक अधीक्षक प्रवीण पचौरी, अनिल गोस्वामी तथा पेंशनर एसोसिएशन के सचिव पी. के. खरे सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

No Previous Comments found.