रतनगढ़ माता मंदिर जाने वाले भक्तों के लिए किया विशाल भंडारे का आयोजन

झांसी- जनपद के मैरी गांव स्थित अशोक होटल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीपावली के दूसरे दिन पर  पिछले 17 वर्ष से आयोजित होता आ रहा है। मध्य प्रदेश के रतनगढ़ में रतनगढ़ वाली माता मंदिर पर दीपावली की दौज पर भव्य मेले का आयोजन होता है जिसके लिए बुंदेलखंड के तमाम जनपदों से लोग दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं और टीकमगढ़ मध्य प्रदेश ओरछा झांसी के आसपास के ग्राम वासियों के लिए यह एक रास्ता है यहां से रतनगढ़ के लिए भक्तगण जाते हैं। अशोक होटल के संचालक तथा समाजसेवी और जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड क्रमांक 7  से तैयारी कर रहे जितेंद्र यादव उर्फ जीतू मैरी के द्वारा अपने पिता स्वर्गीय अशोक यादव की स्मृति में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर 2:00 से चालू हुआ भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र यादव उर्फ जीतू मैरी ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से  भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन होता रहा है  रतनगढ़ जाने वाके श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते हैंl उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष  पूर्व रतनगढ़ में पुल गिरने की घटना हुई थी उस दौरान उनके परिवार सहित गांव के लोग वहां मौजूद थे परंतु किसी को भी किसी तरह की हानि नहीं हुई इसलिए मां रतनगढ़ पर हम सब लोगों का अटूट विश्वास है।  इस दौरान कमलेश महाराज, सुनील, रहीश, ज्ञान सिंह पिछोर, उत्तम यादव विरगुवा, प्रकाश यादव अधिवक्ता, गिरीश अग्रवाल, भवानी सिंह यादव, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.