आस्ताना-ए-अपिया हुजूर में अकीदत के साथ मनाया गया हज़रत गुलाम दोस्त मुहम्मद (रह.) का 257वां उर्स
झाँसी : पुलिया नम्बर नौ स्थित आस्ताना-ए-अपिया हुजूर में हज़रत सैय्यद शाह गुलाम दोस्त मुहम्मद रहमतुल्लाह अलैहि का 257वां उर्स पूरी अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया। सूफी अफराज हुसैन सिद्दीकी की ज़ेरे सरपरस्ती में आस्ताने पर कुरआन खानी, बयान और कुल शरीफ की महफिल सजाई गई।
महफिल में अकीदतमंदों ने कुरआन की तिलावत की, फातेहा पढ़ी और नज़राना-ए-अकीदत पेश किया। बाद में लंगर का एहतमाम किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
इस मौके पर सूफी अफराज हुसैन सिद्दीकी ने कहा कि "हमारे बुजुर्गों ने हमें यही सिखाया है कि औलिया-ए-कराम के दर पर झुकना ही असली इंसानियत है। सरकार बांसा की चौखट पर जो एक बार सच्चे दिल से आ जाता है, वो कभी खाली हाथ नहीं लौटता। यहाँ न कोई छोटा है, न कोई बड़ा, यहाँ सब बराबर हैं। यही सूफियों का पैगाम है कि मोहब्बत, खिदमत और इंसानियत।"
पैगाम यही है कि नफरत को छोड़कर मोहब्बत को अपनाओ, एक-दूसरे की मदद करो और मुल्क में अमन-चैन के लिए दुआ करो।"
उन्होंने बताया कि आस्ताना-ए-अपिया हुजूर से अकीदतमंदों का काफिला दरगाह शरीफ बांसा भी गया, जहाँ हज़रत सैय्यद शाह उमर अहमद जीलानी की ज़ेरे निगरानी में जश्ने चरागाँ व कुल शरीफ की फातेहा में शामिल होकर मुल्क की तरक्की और कौम की खुशहाली के लिए दुआ-ए-खैर की गई। महफिल के अंत में अल्लाह से मुल्क में अमन-चैन की विशेष दुआ की गई। इस दौरान मौलाना रिजवान अशरफी, हाफिज मो जमील खान, हाफिज रिजवान, हाफिज दानिश, कारी अजीज निजामी, मौलाना जाहिद रजा, मौलाना मुहम्मद उमर, मौलाना मो इमरान ने वलयों के एहतराम पर विस्तार से अपनी बात रखी। इस अवसर पर सुल्तान, फरहान, आरिफ खान, एहसान, उस्मान, रशीद, मुन्ना,इम्तियाज, अब्दुल्लाह, मुमताज मास्टर, अलीम अहमद, शाहरुख, इमरान, रहमान, संजय, अनिल, आशिक, शोएब, सिकंदर, मेहताब, आदिल, जफर, वाहिद सहित अनेक अकीदतमंद मौजूद रहे । संचालन कारी जमील ने किया।

No Previous Comments found.