आस्था, संवेदन और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की डा सुनील तिवारी ने
झांसी - बुन्देलखण्ड तालाब संरक्षण समिति के संयोजक एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ सुनील तिवारी ने ऐतिहासिक लक्ष्मी तालाब में बीचोंबीच स्थापित वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति, जहां पर आने जाने का कोई रास्ता नहीं है,पर जयंती की पूर्व संध्या पर माल्यार्पण कर, अभावों में भाव के साथ आस्था, संवेदन और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वीरांगना लक्ष्मीबाई के जयन्ती समारोह की पूर्व संध्या पर डॉ सुनील तिवारी ने एक छोटी सी नाव लेकर, जलकुंभी से पटे तालाब में अपने सहयोगी हुकुमचंद रायकवार और सोनू रायकवार के साथ नाव पर सवार होकर जलकुंभी चीरते हुए, वीरांगना लक्ष्मीबाई की प्रतिमा तक लगभग दो घण्टे में पहुंचे और वहां पहुंच कर, प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की आधारभूत स्तंभ वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को कोटि-कोटि नमन किया। ज्ञातव्य हो कि इसी वर्ष, प्रतिमा की स्थापना के तीन के बाद, पहली बार महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस अठारह जून की तालाब संरक्षण समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण कर, नमन किया था। इस अवसर पर अशोक तिवारी, अधिवक्ता बृजेन्द्र यादव,अधिवक्ता सुरेन्द्र शर्मा, अधिवक्ता ए पी सिंह,मनोज यादव, अमीरचंद आर्य, सिराज खान,जीवन राय, आशीष रिछारिया, शैलेन्द्र वर्मा, जुगल किशोर,पवन ठेकेदार, मुकेश साहू, गब्बर पहलवान, आकाश शर्मा, देवेन्द्र चौरसिया, वी के श्रीवास, प्रशांत गुप्ता, श्याम लाल शाक्य, ज्ञानू अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.