BHEL में विधायक खेल स्पर्धा 2026 का सफल आयोजन, विजेता खिलाड़ी हुए सम्मानित
झांसी : विधायक खेल स्पर्धा 2026 का सफल आयोजन BHEL में किया गया। इसका आयोजन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, झांसी द्वारा किया गया। इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, जूडो सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, जोश और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया।

No Previous Comments found.