जीवन पर्यन्त गरीबों और असहाय लोगों की मदद करतीं रहीं ज्योत्सना राजपाली पुण्य तिथि पर किया भोजन वितरण
झांसी : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की पूर्व संध्या एवं समाजसेविका ज्योत्सना राजपाली की पुण्यतिथि पर आर के चौरसिया स्मृति शिक्षा प्रसार समिति के तत्वावधान में बुधवार को सिविल लाइंस स्थित संत मदर टेरेसा आश्रम में भोजन वितरण किया गया। समिति प्रबंधक डॉ राजेश कुमार चौरसिया एड. ने बताया कि समाजसेविका ज्योत्सना राजपाली भगवान श्री कृष्ण की अनन्य भक्त थीं, उनकी स्मृति में ही श्री बाल मुकुंद लड्डू गोपाल जी की महानगर की सबसे बड़ी प्रतिमा की स्थापना की गयी है, वह जीवन पर्यन्त गरीबों और असहाय लोगों की मदद करतीं रहीं और उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनकी संपूर्ण संपत्ति अनाथ, असहाय व निर्धन जनों को ही दान कर दी गयी थी। इस मौके पर डा राजेश कुमार चौरसिया एड के साथ मोहम्मद आबिद खान,मो फारुक एड.,सुरेश कुमार, दीपक विश्वकर्मा,एड वेदांत राज, संजय गुप्ता,विवान राज, समृद्धि आदि उपस्थित रहे।
No Previous Comments found.