वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए
झांसी : वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर श्री भोलेनाथ खाती बाबा साईं सेवा समिति एवं मां पीतांबरा हॉस्पिटल, सीपरी बाजार द्वारा श्रद्धापूर्वक जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किए गए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष अज्जू मेहरोलिया, डॉ. एस. अर्गल, डॉ. श्रीमती ऊषा अर्गल एवं नगर पालिका पार्षद दतिया के अध्यक्ष माननीय प्रशांत डेंगुला सहित समिति के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और देशभक्ति को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

No Previous Comments found.