भाजपा झांसी महानगर ने सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित की

झांसी : भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर द्वारा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सिंह की संस्तुति पर जिला सोशल मीडिया संयोजक चेतन ओझा द्वारा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा पार्टी के डिजिटल प्रचार-प्रसार को और अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया विभाग की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

घोषित 12 सदस्यीय कार्यकारिणी में डिजिटल रूप से दक्ष युवाओं एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है। इसमें किशन त्रिपाठी, सोमकांत निगम एवं विशाल निगम को जिला सह-संयोजक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं शुभम सक्सेना, कृष्णा तिवारी, जैन सिंह कुशवाहा, आकाश सेन, विकास साहू, अमित वर्मा, संजय रायकवार, विकास श्रीवास्तव एवं तेजस्व प्रताप सिंह को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

जिला संयोजक चेतन ओझा ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्य संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की नीतियों को डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर संगठन की उपस्थिति को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.