बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड रामनगर का भव्य शुभारंभ, विधायक राजीव सिंह पारीछा ने ग्रामीण विकास एवं सहकारिता को बताया सशक्त अर्थव्यवस्था का आधार

झाँसी :  विकासखंड चिरगांव के अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड, रामनगर के उद्घाटन (शुभारंभ) कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बबीना विधायक  राजीव सिंह पारीछा जी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक  राजीव सिंह पारीछा ने अपने संबोधन में कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने का एक सशक्त माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इनके माध्यम से किसानों एवं ग्रामीण नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कृषि सुविधाओं एवं आवश्यक सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति रामनगर का शुभारंभ क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे किसानों और ग्रामीणों को सहकारिता व्यवस्था से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे तथा उनकी आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति को गति मिलेगी।

राजीव सिंह पारीछा विधायक ने समिति के पदाधिकारियों एवं संचालकों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ समिति का संचालन करें, ताकि क्षेत्र के अधिक से अधिक किसानों एवं ग्रामीण परिवारों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने इस महत्वपूर्ण पहल के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जयदेव पुरोहित ने की तथा कार्यक्रम का सफल संचालन  दिनेश पराशर (लाल पहाड़ी) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री  विनोद नायक , ब्लॉक प्रमुख चिरगांव  राजकान्तेश वर्मा , सहकारिता विभाग झाँसी के एडीओ  अजय सिंह ,  विनोद गौतम ,  नरेन्द्र नायक , जिला पंचायत सदस्य  गोविन्द सिंह रायकवार एवं  सियाशरण यादव जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इसके अतिरिक्त ग्राम प्रधान दबरा बुजुर्ग  राहुल राजपूत , ग्राम प्रधान रिंकू दांगी , समिति सचिव  कौशल चतुर्वेदी , संजय नायक , समिति डायरेक्टर  रामकुमार शिवहरे एवं  अवधेश पुरी  सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। समिति के शुभारंभ को क्षेत्र में सहकारिता व्यवस्था को मजबूत करने, किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.