नशे के सौदागर को 10 वर्ष का कठोर कारावास, एक लाख रूपये अर्थदण्ड

झांसी : चार साल पहले अवैध गांजा सहित पकड़े गए नशे के सौदागर को विशेष न्यायाधीश स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम [एनडीपीएस एक्ट] / अपर सत्र न्यायाधीश (एफ०टी०सी०) ओम पाल सिंह के न्यायालय ने 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाते हुए एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से भी दण्डित किया । जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक दीपक तिवारी एड. ने बताया कि 06 अप्रैल 2022 को गश्त के दौरान मुखबिर ने आकर सूचना दी कि एक व्यक्ति जूट के बैग लिये भोपाल एन्ड की तरफ प्लेटफार्म नम्बर 4/5 पर निर्माणाधीन लिफ्ट के पास बैठा है जिसके पास नाजायज गाँजा है जो कहीं जाने की की फिराक में है । सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। कुछ ही देर बाद क्षेत्राधिकारी रेलवे आ गये , जिनके निर्देशन में पुलिस पार्टी ने मुखबिर के बताये अनुसार प्लेटफार्म न० 4/5 पर सीढ़ियो से उतरकर लिफ्ट के पास बैठे व्यक्ति की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।उसने अपना नाम इनकार उर्फ आमिर खान पुत्र बेचे हसन मूल निवासी कान्हा नगला थाना बिनावर, जनपद बदायूँ (उ०प्र०) उम्र 20 वर्ष हाल निवासी नगर गडी मेड्डू थाना खजूरी उत्तर पूर्वी दिल्ली बताया ।उसके पास जूट के एक बैग में तलाशी में 8. 470 किलोग्राम गांजा तथा दूसरे बैग के अन्दर कुल 12. 860 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पकड़े गए नशे के सौदागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।विवेचना उपरांत आरोपपत्र न्यायालय में पेश किया गया। जहां प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्ध अभियुक्त इनकार उर्फ आमिर खान को धारा-08(सी) सपठित धारा-20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट के आरोप में 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा एवं एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।अर्थदण्ड अदा न करने पर  तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई गयी।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.