हंसारी में पंचम श्रीमद भागवत कथा एवं 108 निशुल्क सामूहिक विवाह समारोह का होगा भव्य आयोजन : नितेंद्र रघुवीर राय
झांसी : परम पूज्य गुरुदेव भगवान महामंडलेश्वर ओमप्रकाश दास जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद , पूर्वजों के पुण्य स्मरण तथा शुभाशीष से सिद्धेश्वर बालाजी धाम ट्रस्ट एवं राय परिवार हंसारी के तत्वावधान में पंचम श्रीमद भागवत कथा का विशाल आयोजन 25 नबम्वर से 1 दिसम्बर 2026 तक हंसारी पावर के सामने किया जायेगा। श्रीमद कथा के पूर्व हंसारी में भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी जिसमें घोडा बग्गी डीजे के साथ 2100 पीतवस्त्रधारी महिलायें सिर पर कलश धारण कर निकलेंगी।इस आयोजन के तहत 3 दिसम्बर 2026 को सामूहिक कन्या महोत्सव का पुनीत आयोजन होगा, जिसमें सभी सर्व जातीय असहाय एवं निर्धन परिवार की 108 कन्याओं के निशुल्क सामूहिक विवाह का भव्य एवं दिव्य आयोजन होगा। इस आशय की जानकारी कार्यक्रम आयोजक एवं समाज सेवी नितेंद्र रघुवीर राय फौजी ने अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए नितेंद्र रघुवीर राय ने बताया कि 108 कन्याओं के निशुल्क सामूहिक विवाह में बुंदेलखंड के अनेकों संत महंत एवं जनप्रतिनिधि साक्षी बनेंगे तथा सभी नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगे। उन्होंने बताया कि ओरछा से पधार रहे भागवताचार्य श्री दिवाकर जी महाराज 25 नवम्बर से 1 दिसम्बर तक प्रतिदिन दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक श्रीमद भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। 3 दिसम्बर को आयोजित निशुल्क 108 कन्याओं का परिणय बंधन रीति रिवाज अनुसार होगा। सभी दूल्हों की भव्य बारात घोडा डीजे एवं बैंड बाजों के साथ निकाली जायेगी तथा समारोह स्थल पर वैवाहिक रस्म एवं भंडारा प्रसादी होगा तदुपरांत विदाई के अवसर पर नव दम्पतियों को गृहस्थी के विभिन्न जरूरी सामान उपहार स्वरूप भेंट किये जायेंगे।भेंट किये जाने वाले उपहारों में सोने के टाप्स एक जोडी,नाक की सोने की एक लोंग, एक जोडी चांदी की पायल, चांदी के बिछिया,एलईडी टीवी, फ्रिज,मिक्सर ग्राइंडर, प्रेस, प्लास्टिक कुर्सी टेबुल,लकड़ी का डबल बैंड, बैडशीट, तकिया,गद्दा, कम्बल डबल बैंड, गोदरेज अलमारी, किचिन सेट 51 बर्तन,एक साड़ी, टीका रस्म एवं अन्य उपहार शामिल हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान निहालचंद शिवहरे, हेमंत कुमार राय कोषाध्यक्ष, बिष्णु शिवहरे एड.नरेंद्र कुमार राय,अमित राय, संतोष राय प्रधान, के.के.राय, देवेन्द्र राय, अरविंद राय, शैलेश दुवार, पूरनलाल,बादाम पाल, करने पाल,दिनेश पाल, शिवराम पाल, जितेंद्र राय फौजी, ब्रजेंद्र राय, शिवराज पाल,बद्री प्रसाद राय, सोनू राय,आनंद राय, शिवम राममिलन राय, रवि राय,बबलू राय,टिन्नी यादव, मंगल यादव,जवाहर सिंह भूरे,शैतान सिंह ,सूरज यादव फौजी , अरविंद यादव , रामजीलाल अहिरवार पू्र्व प्रधान, रेशम परिहार, बीरू परिहार, मौनी राय, सुरेंद्र चौधरी, बबलू रजक, अवध, नरेश,सोनू रजक, हरिशंकर यादव, व्यापारी नेता सुरेश साहू, रविकांत राय, बृजमोहन राय,पवन विश्वकर्मा ,वीकेश राय, गोविंद नारायण ,प्रभात सिंह बाबी राजा आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक नितेंद्र रघुवीर राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.