वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर बुंदेलखंड क्रांति दल ने किया नमन
झांसी : वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर बुंदेलखंड क्रांति दल (बीकेडी) की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई का साहस, त्याग और बलिदान बुंदेलखंड की गौरवशाली विरासत है। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की वीरांगनाओं और महापुरुषों के इतिहास को उचित सम्मान दिलाना हम सभी का दायित्व है।
इस अवसर पर शरद प्रताप सिंह एड., मो. नईम मंसूरी, जिलाध्यक्ष कालीचरण श्रीवास, उपाध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, हरी नारायण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा, आरिफ कमाल, मिश्रीलाल कोच साहब, अमर सिंह, जुबेर खान, शम्सुद्दीन राइन, गुलाब सिंह चौहान, राहुल त्रिवेदी, अनवार अहमद मंसूरी, अज्जू खान, राज सिंह शेखावत, अनिल सिंह शेखावत, मुकेश मास्टर साहब एवं राजू वंशकार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.