प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक संपन्न, विधायक राजीव सिंह पारीछा ने की सहभागिता
झाँसी - सर्किट हाउस, झाँसी में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। बैठक से पूर्व विधायक राजीव सिंह पारीछा ने प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजनाओं, संगठनात्मक मजबूती तथा बबीना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों को संगठन एवं क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश व मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि प्रभारी मंत्री जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है और इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी।

No Previous Comments found.