बाबूसिंह यादव, भानू सहाय एवं प्रदीप झा बैठे भूख हड़ताल पर खुले आसमान के नीचे
झांसी- बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के तत्वावधान में गाँधी उद्यान में किये जाने वाले आमरण अनशन एवं सत्याग्रह को रोके जाने के लिए गत रात्रि 11 बजे मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय को सोते से उठवाकर लगभग 11बजे पुलिस ने निवास पर आकर अनशन की अनुमति निरस्त किये जाने का पत्र रिसीव करवाया।
पूर्व घोषित अनशन एवं सत्याग्रह के कार्यक्रम के अनुसार नेतृत्वकर्ता बाबू सिंह यादव, मोर्चा अध्यक्ष भानू सहाय, अधिवक्ता प्रदीप झा, ने बिना टेंट लगाए खुले आसमान के नीचे गद्दे बिछाकर आमरण अनशन प्रारम्भ किया। रात भी खुले आसमान के नीचे बिताने को वध्य।
आमरण अनशन स्थल पर बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा के योद्धा, अधिवक्ताओं, प्रदीप जैन आदित्य, राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा सहित अनेकों कांग्रेसी व अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह कर समर्थन किया इस दौरान पुलिस की आमद लगातार बनी रही। अनशन एवं सत्याग्रह की प्रमुख मांगे निम्नवत है।
बुंदेलखंड राज्य निर्माण शीघ्र बनाया जाये,
बुंदेलखंड विश्वविद्यालया को SFS की जगह 100 प्रतिशत सरकारी अनुदान मिले।
बुंदेलखंड के सभी मेडिकल कॉलेजो एवं जिला अस्पतालों में 60 प्रतिशत खाली सभी वर्गों के पद समयबद्ध भरे जाये।
एम.एल.बी. मेडिकल कॉलेज में AIIMS का प्रस्ताव केंद्र सरकार स्वीकृत किया जाये।
सरकारी अधिकारियो के संरक्षण में चल रहें अवैध नर्सिंग के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाये आदि मांगो को उठाना अगर गुनाह है तो ये गुनाह बार बार किया जाता रहेगा।
उन्होंने कहा की कुछ बुंदेलियो का स्वार्थ, डर व चाटुकारिता के चलते डी. एन. ए बदल गया गया है अब वे संघर्ष करने से कतराने लगे है।
सत्याग्रह पर अशोक सक्सेना एडवोकेट, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, रघुराज शर्मा, सी डी लिटौरिया, उत्कर्ष साहू, पंकज रावत, रामजी पारीछा, महेंद्र श्रीवास्तव, बृजेश राय, प्रदीप गुर्जर, गोलू ठाकुर, अभिषेक तिवारी, नरेंद्र कुशवाहा, अरूण रायकवार, विजय रायकवार, शंकर रायकवार, विनोद श्रीवास्तव, प्रभूदयाल कुशवाहा, अनिल कश्यप, राघवेन्द्र पटेल, दीपक यादव, सुरेश प्रजापति, संजय कुशवाहा,सोनू सोनी, मुकेश अग्रवाल, इम्तियाज हुसैन, प्रफुल्ल तिवारी, अफजाल हुसैन, अजय जैन, रामकुमार खरे एडवोकेट, राकेश त्रिपाठी,प्रागीलाल राजन, बृजेन्द्र यादव, चन्द्र भान आदिम, महेश रिछारिया, आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No Previous Comments found.