सांसद अनुराग शर्मा ने मतदाता जोड़ो अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर किया जनसंपर्क

झाँसी - भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत सांसद अनुराग शर्मा ने सिविल लाइंस मंडल, झाँसी की बूथ संख्या 110 के अंतर्गत विभिन्न मोहल्लों में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान सांसद अनुराग शर्मा ने आम नागरिकों से संवाद किया तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं अन्य पात्र नागरिकों को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने हेतु फॉर्म वितरित किए। उन्होंने नागरिकों से फॉर्म भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील भी की।

इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम, पता अथवा अन्य व्यक्तिगत विवरणों में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत आवश्यक संशोधन कराने के लिए भी लोगों को जागरूक किया। सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे तथा मतदाता सूची में सभी के विवरण सही एवं अद्यतन रहें। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.