हंसारी में धूमधाम से निकली श्रीमद्भागवत कथा की शोभायात्रा

झांसी :  परम पूज्य गुरुदेव भगवान महामंडलेश्वर ओमप्रकाश दास जी महाराज के दिव्य आशीर्वाद , पूर्वजों के पुण्य स्मरण तथा शुभाशीष  से सिद्धेश्वर‌ बालाजी धाम ट्रस्ट एवं राय परिवार हंसारी के तत्वावधान में पंचम श्रीमद भागवत कथा एवं 108 असहाय एवं सर्व  जातीय निशुल्क कन्या विवाह महोत्सव की बुधवार को हसारी में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गयी।  कलश यात्रा में घोडा बग्गी डीजे के साथ 5100 पीतवस्त्रधारी महिलायें सिर पर कलश धारण कर निकली।
कलश यात्रा का स्थान स्थान पर स्वागत किया तथा ड्रोन से पुष्प वर्षा की गयी।
इस आयोजन के तहत 3 दिसम्बर 2026 को सामूहिक कन्या महोत्सव का पुनीत आयोजन होगा, जिसमें सभी सर्व जातीय असहाय एवं निर्धन परिवार की 108  कन्याओं के निशुल्क सामूहिक विवाह का भव्य एवं दिव्य आयोजन होगा। कलश यात्रा में कार्यक्रम आयोजक एवं मुख्य यजमान‌ श्रीमती पूजा नितेंद्र रघुवीर राय सिर पर श्रीमद भागवत ग्रंथ धारण कर‌ चल‌ रहे। उनके पीछे कलश धारण किये महिलाओं का हुजूम साथ चल‌ रहा था। शोभायात्रा में घोडा बग्गी पर सवार भागवताचार्य श्री दिवाकर जी महाराज, दूसरी बग्गी पर छारद्वारी के पीठाधीश्वर महंत त्रिलोकी रामदास महाराज एवं  उनके कृपापात्र भरत दास महाराज  सवार होकर चल‌ रहे थे। डीजे पर बज रही धार्मिक गीतों की धुनों पर नृत्य करते झूमते युवा तो ढोल नगाड़े की थाप पर सुर ताल में नृत्य करते घोड़े तथा धर्म ध्वजा लिये श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। राजगढ़ स्थित अंजनी माता मंदिर से प्रारंभ हुई कलश यात्रा राजगढ़ से हसारी टपरियन, सारंध्रा नगर होते हुए मैन‌रोड हसारी में भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर विसर्जित हुई। तदुपरांत व्यासपीठ पूजन, श्रीगणेश पूजन एवं‌ पोथी पूजन उपरांत आयोजक नितेंद्र रघुवीर राय फौजी ने सपरिवार ने कथा व्यास का तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा श्रीमद भागवत पुराण की आरती उतारी।कथा के पहले दिवस कथा व्यास दिवाकर‌ जी महाराज ने श्रीमद भागवत के महात्म्य की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवत कृपा से ही सत्संग,  संत दर्शन एवं‌ भगवान की कथा सुनने का मौका मिलता है। हम सब सौभाग्य शाली हैं जो इस पावन कथा का श्रवण कर रहे हैं।शोभायात्रा के दौरान निहालचंद शिवहरे, नगर निगम के पू्र्व सभापति जुगल शिवहरे, पू्र्व पार्षद राज बिहारी राय,हेमंत कुमार राय, विष्णु शिवहरे एड., अतुल‌ गुप्ता, जयराम राय, सुरेश राय ,अजय राय,नरेंद्र कुमार राय,अमित राय, नरेश महाजन,संतोष राय प्रधान, कृष्ण बिहारी ओमहरे के.के.राय भांजे, निखिल राय,देवेन्द्र राय, अरविंद राय, भरत राय , के के राय, धर्मेंद्र राय,जितेंद्र राय फौजी,बद्री प्रसाद राय, सोनू राय,आनंद राय, राममिलन राय, रवि राय,बबलू राय,टिन्नी यादव, किशन यादव,जवाहर सिंह भूरे,शैतान सिंह ,सूरज यादव फौजी , शिवम राय, रत्नेश राय, अतुल‌राय, रवींद्र राय, अरविंद यादव , रामजीलाल अहिरवार पू्र्व प्रधान, रेशम परिहार, बीरू परिहार, मौनी राय, सुरेंद्र चौधरी, बबलू रजक, अवध, संतोष  प्रधान,नरेश, सोनू रजक, हरिशंकर यादव, व्यापारी नेता सुरेश साहू, रविकांत राय, बृजमोहन राय आदि  मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक नितेंद्र रघुवीर राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.