संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
झांसी : आज संविधान दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी विकास कुमार द्वारा पुलिस लाइन झाँसी में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराते हुए संविधान में निहित मूल्यों एवं आदर्शों के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष एवं लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म एवं उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता सुनिश्चित करने के साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.