घोर उपहति के अभियोग से सम्बन्धित 3 अभियुक्तगण को 3 वर्ष की कठोर कारावास
झांसी : को वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना उल्दन पर मु.अ.सं. 137/1996 धारा 323/325/504 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। उपरोक्त के संबंध में झाँसी पुलिस एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता द्वारा न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जा रही थी, जिस क्रम में आज न्यायालय जे0एम0 मऊरानीपुर झांसी द्वारा अभियुक्तगण- 1. वीरेन्द्र सिंह उर्फ राजू 02. सतेन्द्र सिंह 03. धर्मेन्द्र सिंह पुत्रगण द्रगपाल सिंह समस्त निवासीगण- कस्बा व थाना उल्दन, जनपद झांसी को 03 वर्ष के सश्रम कारावास व 30,300/- रुपये के जुर्माने से दण्डित किया गया । दण्डित कराने में ए.पी.ओ. रवि जायसवाल, विवेचक ए.एस.आई. मन्नीलाल, कोर्ट मोहरिर का0 प्रगल्भ भारद्वाज, कोर्ट मोहर्रिर म0का0 रूबी सिंह व पैरोकार का0 अखिलेश पटेल थाना उल्दन जनपद झाँसी का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.