मंडलायुक्त ने सीएम ग्रिड्स फेज-2 के अंतर्गत आइकॉनिक मार्ग के विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

झांसी :  आज मंडलायुक्त  कृष्ण कुमार ने सीएम ग्रिड्स फेज-2 योजनान्तर्गत नगर निगम झांसी में इलाइट चौराहा से चित्रा चौराहा होते हुए आल्हाघाट नहर एवं पहुज नदी तक आइकॉनिक मार्ग के उन्नयन तथा समेकित विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने सर्वप्रथम इलाइट चौराहे पर कराए जा रहे कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नाले को कवर किए जाने के उपरांत उसकी समुचित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि नालों की सफाई के लिए बीच-बीच में मैनहोल चेम्बर बनाए गए हैं। साथ ही विद्युत की ओवरहेड लाइन को अंडरग्राउंड किए जाने के संबंध में भी चर्चा की गई।

मंडलायुक्त ने मौके पर वर्टिकल गार्डन की कटाई-छंटाई, साफ-सफाई एवं नियमित सिंचाई कराए जाने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग का सौन्दर्यीकरण बेहतर ढंग से बना रहे।
उन्होंने उक्त कार्यों के अतिरिक्त परियोजना की पीपीटी तैयार कर दिनांक 27 नवम्बर 2026 को अपराह्न 4:00 बजे समीक्षा किए जाने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि उक्त परियोजना की कुल लागत 4133.69 लाख रुपये तथा कुल लंबाई 4.70 किलोमीटर है। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता राजवीर सिंह,  उप निदेशक अर्थ एवं सांख्यिकी एस0एन0 त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता श्रीमती नीना सिंह, सहायक अभियंता विपिन कुमार, अवर अभियंता पंकज यादव एवं कंसल्टेंट टीम उपस्थित रही।

 

रिपोर्टर : अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.