नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की
झांसी : सिद्धेश्वर बालाजी धाम ट्रस्ट एवं राय परिवार के तत्वावधान में हंसारी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में चतुर्थ दिवस का प्रसंग सुनाते हुए कथा व्यास दिवाकर जी महाराज महाराज ने कहा कि जन्म तो जीव का होता है परमात्मा का नहीं। परमात्मा तो अजन्मा हैं उनका वास तो कण कण में है,उनका जन्म नहीं, प्राक्ट्य होता है। भगवान के जन्म की कथा का प्रसंग सुन श्रोता जमकर झूमे जिससे पूरा वातावरण धर्ममय हो गया। व्यासपीठ से बज रही बधाईयों के बीच नौनिहालों को टाफियां, बिस्कुट एवं खिलौने तथा मेवा, मिष्ठान्न एवं लड्डू के रुप में बधाईयां बांटी गयी। वहीं कान्हा के जन्म की सुंदर झांकी सजाई गयी। भव्य झांकी ने सभी का मन मोज्ञ लिया।कथा व्यास ने 'नंद घर आनंद भयौ जै कन्हैया लाल की। हाथी दीन्हें, घोडा दीन्हें और दीन्हीं पालकी।'मधुर भजन गाये जिनकी धुनें सुन श्रोता भक्ति रस में सराबोर हो गये।इससे पूर्व कथा व्यास ने क्षत्रिय वंश में जन्मे प्रभु राम के अवतार का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि जब जब धर्म की हानि होती हैं, पृथ्वी पर अधर्म बढता है तो संतों की रक्षा एवं दुष्टों का संहार करने तथा भक्तों को अपनी लीला का रसपान कराने के लिए प्रभु का प्राकट्य होता है।इससे पूर्व उन्होंने राजा बलि एवं वामन भगवान के प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया।
चतुर्थ दिवस मुख्य यजमान के दादागुरु सिंहपुरा वाले महाराज जी कथा श्रवण हेतु पधारे, नितेंद्र राय ने सपत्नीक उनका पट्टिका पहनाकर अभिनंदन किया एवं शुभाशीष प्राप्त किया तदुपरांत महराज श्री ने कथा मंडप में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दिया।इस मौके पर अमित राय, नरेश महाजन, संतोष राय प्रधान, के.के.राय भांजे, निखिल राय, अरविंद राय , के के राय, जितेंद्र राय फौजी, सोनू राय, किशन यादव,सूरज यादव फौजी , शिवम राय, आदि मौजूद रहे। अंत में कार्यक्रम आयोजक नितेंद्र रघुवीर राय ने सभी का आभार व्यक्त किया।

No Previous Comments found.