मानव को मानव बनाना ही हिन्दी साहित्य भारती का एकमात्र लक्ष्य : डॉ रवींद्र शुक्ल
झाँसी : "मानव बन जाए जग सारा, यह पावन संकल्प हमारा" पुनीत और पावन संकल्प हेतु समर्पित अंतरराष्ट्रीय संगठन हिन्दी साहित्य भारती के केन्द्रीय न्यास एवं कार्यकारी मण्डल की द्विदिवसीय बैठक होटल द मारवलस में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रवींद्र शुक्ल की अध्यक्षता में भारत माता एवं माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ध्येय गीत के साथ हुआ ।
बैठक के प्रथम दिवस में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार आजीवन सदस्यों की समीक्षा, सदस्यता अभियान की समीक्षा, सदस्यता अभियान हेतु प्रदेश प्रभारी नियुक्ति, केंद्र एवं प्रदेश इकाई पुनर्गठन, अभ्युदय ग्राम परियोजना, संस्कृति संवर्धन यात्राएँ हेतु देश विदेश प्रभारी नियुक्ति आदि विषयों पर समग्र चर्चा हुई ।
डॉ रवींद्र शुक्ल ने संगठन की अब तक की प्रगति पर संतोष जताया साथ ही आव्हान किया कि समस्त सनातनी जगत के लिए आज चुनौतीपूर्ण समय है, आज हमारा समग्र चिंतन और सक्रियता ही आने वाले समय में सनातन को संपुष्ट करेगी और हिंदी साहित्य भारती अपने विभिन्न प्रकोष्ठों के माध्यम से विभिन्न विषयों पर सार्थक चिंतन द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों में गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता और आवश्यकतानुसार सेवा कार्यों द्वारा सनातनी अवधारणा को बल प्रदान करेगी ।
बैठक में केंद्रीय महामंत्री राम निवास शुक्ल, उपाध्यक्ष डॉ एस टंकमणि अम्मा, डॉ राजीव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ केंद्रीय मंत्री डॉ सुनीता मंडल, प्रभारी पश्चिम बंगाल सुबीर मण्डल, केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य प्रो. बलभद्र त्रिपाठी, केंद्रीय उपाध्यक्ष डॉ अनिल शर्मा, केंद्रीय सचिव डॉ मंजू पांडेय, संयुक्त महामंत्री निशांत शुक्ल, जनसंचार सह संयोजक नीरज सिंह, केंद्रीय कोषाध्यक्ष मयूर गर्ग, संगठन मंत्री अनुराग तिवारी, डॉ मनोज दुबे, डॉ विजय मणि त्रिपाठी, धारेन बारोठ, डॉ विभा नायक, आचार्य सुनील बाबूराव कुलकर्णी, योगेंद्र शर्मा, भंवर लाल जाट, डॉ पी के जयलक्ष्मी, डॉ के राजशेखर, भारती मिश्रा, डॉ प्रियंका कौशिक, जी एस परिहार, प्रो वंदना द्विवेदी, जिलाध्यक्ष झाँसी डॉ राजेश तिवारी मक्खन, जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर संजय राष्ट्रवादी उपस्थित रहे ।

No Previous Comments found.