भजनों की मधुर धुन पर झूमे श्रद्धालु, कविता शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

झांसी :  श्रीराम कथा के धार्मिक आयोजन में शनिवार को भक्ति और संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध भजन गायिका कविता शर्मा की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुत किए गए भजनों पर श्रद्धालु झूमते और तालियां बजाते नजर आए। पूरा कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

भजन संध्या में कविता शर्मा ने ‘रामा-रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया’, कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम’, ‘दुनिया में देव हजारों हैं, वीर हनुमाना अति बलवाना’ और ‘संकट के कटिया हनुमान हमारे, संकट काटो प्रभु’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। हनुमान जी की महिमा का गुणगान करते भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे। वहीं ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ और ‘राधा गोरी-गोरी’ जैसे भजनों ने कार्यक्रम में अलग ही रंग भर दिया।
कविता शर्मा ने अपनी मधुर आवाज और आकर्षक गायन शैली से श्रोताओं को बांधे रखा। भजनों के दौरान श्रद्धालु भी सुर से सुर मिलाते हुए भक्ति में लीन दिखाई दिए। कई अवसरों पर पूरा पंडाल जयकारों और तालियों से गूंज उठा।

उल्लेखनीय है कि झांसी में निरंजनी अखाड़े के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज के श्रीमुख से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के पूर्व आयोजित इस भजन संध्या ने धार्मिक आयोजन की भव्यता और श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा दिया। 
इस अवसर पर अनूप कुमार शिवहरे देहाती दिलीप शिवहरे,पीयूष रावत,रामकिशन निरंजन, निलय घोष, रवि राय, अंजू शिवहरे, आकाश राय,अंकित यादव,राहुल कुशवाहा,राजीव बबेले, महेश तिवारी जीतू शिवहरे, पप्पल राय , कृष्णा सरदार, विशाल ठाकुर, नरेश महाजन, अतुल गुप्ता अजय गौतम सहित उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.