पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को मिली जिम्मेदारी पर जताया हर्ष

झांसी  :  उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस संगठन की चुनावी तैयारियों और रणनीति को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश की 47 सदस्यीय पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी एवं 37 सदस्यीय प्रदेश चुनाव कमेटी को मंजूरी प्रदान की दी हैं । पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के सी वेणुगोपाल द्वारा घोषित की गई दोनों कमेटियों की सूची में  झांसी से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य का नाम शामिल किया गया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य को उक्त जिम्मेदारियां दिये जाने पर स्थानीय कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त किया हैं। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरवंश लाल,अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, अशोक कंसौरिया , मुलायम सिंह रजक, अखिलेश खटीक, राजकुमार फौजी,  पवनराज नगरा, प्रमोद अहिरवार, यथार्थ करोठिया आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में बुन्देलखण्ड क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से कांग्रेस लोकतंत्र एवं संविधान विरोधी ताकतों को परास्त करेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.