चारा/भूसा कि आपूर्ति हेतु अनुबंध किये किसानों से होगी सीधी बात, आपूर्ति न करने वालों का अनुबंध होगा रद्द- सीडीओ
झांसी : विकास भवन सभागार में सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड की अध्यक्षता में आयोजित जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा में उन्होंने कहा कि गौवंशो के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है यह योजना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथामिकताओं में है। अतएव गौशालाओं जो कमियां है उन्हें जल्द से जल्द दूर कर सही तरीके से संचालित किए जाने के निर्देश दिए। बैठक को प्रारंभ करते हुए सीडीओ ने उपस्थित समस्त अधिकारियों सहित एनजीओ को निर्देशित किया कि आने वाले समय में सर्दी का प्रकोप और बढ़ेगा और इस चुनौती से निपटने के लिए अभी से गोशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाने के उपाय सुनिश्चित कर लिए जाएं। उन्होंने गौवंश की सुरक्षा के लिए त्रिपाल लगाते हुए अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुझाव दिया कि गोआश्रय स्थल की शेड पर पुआल लगाई जाए ताकि शेड को ठंडा होने से बचाया जा सके। उन्होंने उक्त कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल किए जाने के निर्देश दिए।
गौ आश्रय स्थलों पर गौवंश के लिए हरे चारे की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने कहा कि हरा चारा सभी गौवंश को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी एनजीओ की है, यदि इसमें किसी प्रकार की कोताही अथवा लापरवाही बरती जाती है तो अनुबंध निरस्त किया जाएगा। उन्होंने उपस्थित बीडीओ को सत्यापन किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनजीओ द्वारा अधिग्रहण गोशालाओं में बेहतर से बेहतर सुविधाएँ दिए जाने के निर्देश दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी वीओ को गौ संरक्षण केन्द्र एंव गोशाला का निरीक्षण करते हुए ग्रुप पर फ़ोटोग्राफ़ शेयर करने के निर्देश दिए ताकि व्यवस्था को परखा जा सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा प्रतिदिन फोटोग्राफ ना डालने पर संबंधित वीओ के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।अतः सभी गौशालाओं में यदि अव्यवस्थाएँ हैं, तो उन्हें व्यवस्थित कर लिया जाए, चारे की उपलब्धता निधार्रित रजिस्टर पर सुनिश्चित करें। उपलब्ध रजिस्टर में प्रत्येक गोवंश का विवरण दर्ज होना चाहिए कहीं किसी गौशाला में कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में गौ आश्रय स्थलों पर बीवी जी राम जी योजना अंतर्गत सुरक्षा खाई, वर्मी/नैफेड कम्पोस्ट, एक्स्ट्रा शेड, भूसा गोदाम निर्माण का कार्य यदि आवश्यक है तो कराया जा सकता है। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से गोआश्रय स्थलों को किए गए भुगतान के अतिरिक्त माननीय मुख्यमंत्री सहभागिता योजना की बृहद समीक्षा की गई। जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने सीवीओ को 07 दिन में विकास भवन स्थित एनआरएलएम सभागार में एक बड़ा टीवी लगाते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने जनपद में संचालित गौ आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की समीक्षा करते हुए कहा कि 263 कैमरे अधिष्ठापित हैं, परन्तु मात्र 118 कैमरे ही क्रियाशील है। उन्होंने 10 दिन का समय निर्धारित करते हुए शत प्रतिशत कैमरों का संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीवीओ डॉ संजय कुमार सिंह, उपायुक्त शिखर श्रीवास्तव, डीपीआरओ डॉ0 बालगोविंद श्रीवास्तव, डीसी एनआरएलएम सुनील कुमार सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉक्टर राघवेंद्र सहित समस्त वीओ, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अंकित साहू

No Previous Comments found.