जिलाधिकारी चित्रकूट,ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के प्रकल्पों का किया अवलोकन
झांसी : संत रणछोड़ दास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा संचालित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का आज जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग ने भ्रमण कर नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी का सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं निदेशक डा इलेश जैन ने पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। तत्पश्चात डॉ जैन द्वारा जिलाधिकारी को सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के वाह्य रोगी विभाग कार्निया, ग्लूकोमा, रेटीना विभाग सहित नेत्र चिकित्सालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन करवाया । चिकित्सालय के विभिन्न प्रकल्पों को देख जिलाधिकारी ने खूब सराहा। जिलाधिकारी ने चित्रकूट जैसे ग्रामीण अंचल में इतनी बड़ी नेत्र चिकित्सा की व्यवस्था देखकर खूब सराहा और कहा कि ये चिकित्सालय दूर दराज से आने वाले नेत्र रोगियों के लिए एक वरदान है, इसके होने से यहां के लोगो को बहुत आराम और सुविधा है। साथ ही उन्होंने कहा कि बाहर ईलाज के दौरान लोगो को बहुत सारी आने वाली परेशानियों से इस नेत्र चिकित्सालय के होने से बचत भी है। इस दौरान आर बी सिंह चौहान, सुबीस,मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित सदगुरू परिवार के तमाम अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रिपोर्टर - अंकित साहू

No Previous Comments found.