उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी

झांसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आज उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में एंबिएंस होटल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में सभी सदस्याओं ने अपने अपने विचार रखे।
अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने कहा महिला सशक्तिकरण का राष्ट्रीय उद्देश्य महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास का संचार करना हैं। महिला सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे रचनाकार होती हैं। अगर आप उन्हें सशक्त करें, उन्हें शक्तिशाली बनाएं, प्रोत्साहित करें, यह देश को प्रगति की ओर ले जाने वाला एक बेहतर कदम है। इस दिशा में माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा 33% आरक्षण और तमाम महिलाओं के हित के लिए उपलब्ध योजनाओं के लिए धन्यवाद दिया। महिला सशक्तिकरण के साथ महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिये भी बहुत आवश्यकता है।
संगोष्ठी के पश्चात रजनी गुप्ता द्वारा सभी सदस्याओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने व दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई गई।
शार्प साइट द्वारा महिला सदस्यों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सभी से केक कटवाया गया तथा उन्हें गिफ्ट दिये गये।
कार्यक्रम में रजनी गुप्ता रश्मि महेंद्रु नेहा झा पिंकी वासुदेव मधु अग्रवाल मनु भारती सुनीता गुप्ता ममता अग्रवाल सीमा तिवारी कल्पना गुप्ता अनामिका टंडन शशि सराओगी दिव्या गुप्ता रामश्री बरसैंया कुसुम साहू मीनू चावला , शार्प साइट हॉस्पिटल की टीम इत्यादि शामिल हुए।
कार्यक्रम संयोजिका रश्मि महेंद्रु तथा अनीता वासुदेव ने सभी को उपहार भेंट किया तथा अंत में महामंत्री निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
No Previous Comments found.