पीड़ित, वंचित भाजपा में भेदभाव का सामना कर रहे : समरथ पाल*

झांसी। समाजवादी पार्टी शिक्षक सभा द्वारा आयोजित पीडीए जन-चौपाल स्थानीय विवाह घर में के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश सचिव समरथ पाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने की।  पीडीए जन पंचायत में पार्टी पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।
     समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव समरथ पाल ने कहा कि प्रदेश के अंदर शिक्षा की व्यवस्था हो चाहे रोजगार की व्यवस्था हो उसको लेकर अगर किसी ने चिंता की है तो हमारे नेता अखिलेश यादव ने की 
उन्होंने भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील किया। साथ ही उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना, सामाजिक न्याय व पिछड़े दलित अल्पसंख्यक पीड़ित वंचित को भाजपा में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। पीडीए समाज के उत्पीड़न भेदभाव आरक्षण व संविधान को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ने  भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश साफ है कि विकास के साथ पीडीए समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी देकर सामाजिक न्याय को लागू किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ, मनीष यादव ब्लाक अध्यक्ष मऊरानीपुर रोहित सिंह आरिफ खान, दिलीप यादव शिक्षक सभा, अरशद खान, महिपथ झां, जीशान खान, महेंद्र शर्मा शिवम नामदेव दीपक शर्मा जनक सिंह नीरज कुमार मडोरा राकेश कुशवाहा महेन्द्र पटेल रवि कुमार मौजूद रहे। संचालन लखनलाल यादव ने किया आभार महानगर अध्यक्ष शिक्षक सभा नंदिनी समाधिया ने व्यक्त किया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.