भव्यता से मनाया जायेगा 33वां भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह

झाँसी: भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह महासमिति के अध्यक्ष मुख्य संयोजक रवीश त्रिपाठी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि भगवान परशुराम जयंती का 33वां वार्षिकोत्सव समारोह दिनाँक 28 से 1 मई तक भव्यता से मनाया जायेगा। दिनांक 28 अप्रैल को बडागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार, दिनाँक 29 अप्रैल को रानीमहल स्थित श्री गोपीनाथ जी के मंदिर में सांय 4 बजे भगवान जी के भव्य तेल चित्र का अनावरण किया जायेगा। दिनाँक 30 अप्रैल को त्रिपाठी सदन गोलाकुंआ से दोपहर 3.30 बजे भगवान परशुराम जी की विशाल शोभायात्रा का नगर भ्रमण होगा। 1 मई को ग्वालियर रोड स्थित श्री सिद्वेश्वर मंदिर सभागार में दोपहर 12.30 बजे भगवान परशुराम जयंती के 33वें वार्षिकोत्सव का समापन एवं समाज की उत्कृष्ट विभूतियों का सम्मान समारोह किया जायेगा। समारोह को सफल बनाने के लिये संरक्षक मण्डल में महानगर धर्माचार्य पं हरिओम पाठक, इंजी) रविकान्त दुबे चन्द्रप्रकाश मिश्रा, कालीचरन जारौलिया, राजीव त्रिपाठी, रामप्रकाश तिवारी को रखा गया है। शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में भक्तों से भाग लेने की अपील की गयी।
पत्रकार वार्ता में तहसील बार संघ के अध्यक्ष पंकज पाराशर एड0, मनोज पाठक, बन्टी दुबे, अखिलेश पाण्डेय, कमलेश मिश्रा, संजीव शर्मा, रजत त्रिपाठी, राधे चौबे, संजीव त्रिपाठी, विनोद समाधिया, रामेश्वर उपाध्याय, राजेश तिवारी,विजय त्रिपाठी, विवेक गोस्वामी, आदि उपस्थित रहे।
 
रिपोर्टर अंकित

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.