अखण्ड ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का हुआ शुभारम्भ

झांसी । आज अखण्ड ब्राह्मण महासभा की समस्त महिला पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सुंदरकांड और भजन-कीर्तन की एक नई पहल का शुभारम्भ किया है। इस आध्यात्मिक आयोजन का संकल्प लिया गया है कि हर माह किसी न किसी महिला पदाधिकारी के घर पर भजन-कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ आयोजित किया जाएगा।
इस पुनीत कार्य की शुरुआत आज अखण्ड ब्राह्मण महासभा की महिला पदाधिकारी हनी सिरोठिया के निवास स्थान से हुई, जहाँ सुंदरकांड और भजन-कीर्तन का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक महिला पदाधिकारी उपस्थित रहीं, जिनमें रेखा वैद्य, दीपा तिवारी, मंजु शर्मा, विनीता उपाध्याय, सुषमा तिवारी, रंजना तिवारी, अंजू शर्मा, नेहा चौबे, एकता दीक्षित, राधा दुबे, प्रियंका मिश्रा, पूजा उपाध्याय, नैना भार्गव, मिनी चतुर्वेदी, सीता पाठक, प्रीति पाठक, आकृति रिछारिया, आशा शर्मा और अन्य महिला सदस्य शामिल थीं।
यह आयोजन धार्मिक और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने की दिशा में अखण्ड ब्राह्मण महासभा की महिला प्रकोष्ठ का एक सराहनीय कदम है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.