UMRKS की लोको रनिंग शाखा और यूथ विंग झांसी का गठन

झांसी: उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) में मंडल संयोजक का दायित्व भानु प्रताप सिंह चंदेल को दिए जाने के बाद, संघ ने विस्तार की दिशा में कदम बढ़ाया है. इसी क्रम में आज UMRKS की लोको रनिंग शाखा और लोको रनिंग यूथ विंग का गठन किया गया, जिसमें कार्यसमिति सदस्यों को भी शामिल किया गया है. यह गठन अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा की मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। यह नई शाखा सहायक लोको पायलट, शंटिंग लोको पायलट, लोको पायलट और मुख्य लोको निरीक्षक संवर्ग में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा और संरक्षण के लिए कार्य करेगी.
लोको रनिंग शाखा के पदाधिकारी अध्यक्ष अच्छे लाल प्रजापति, कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार मीना,उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, दीपिका तिवारी, तेजेन्द्र सिंह,सचिव अश्विनी गोस्वामी,सहायक सचिव सैयद इरफान अली, क्रांति देवी, के के राठौर,संगठन सचिव: अमरजीत सिंह भोगल,कोषाध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी,कार्यसमिति सदस्य बी पी पांडे, मान सिंह मीना, रामजी द्विवेदी, प्रियरंजन कुमार, चंद्रशेखर गंगेले, रमेश पठारिया, हेमन्त मुखरैय्या, कमलेश कुमार, विवेक सक्सेना एवं बृजेन्द्र अहिरवार।
लोको रनिंग यूथ विंग के पदाधिकारी अध्यक्ष धीरज पांडे,कार्यकारी अध्यक्ष पंकज रायकवार,उपाध्यक्ष आशीष निरंजन, कौशल्या देवी, विजय वर्मा,सचिव सतीश जोशी,सहायक सचिव आमिर खान,भारती श्रीवास्तव, अजीत कुमार,संगठन सचिव दीपक सेन,कोषाध्यक्ष रवि शाक्य, कार्यसमिति सदस्य (लोको रनिंग यूथ विंग) जलज कुशवाहा, मोहित बुधौलिया, हरि पांचाल, अमर देव, माधुरी दीक्षित, किरण राजा, शुभम चतुर्वेदी, विकास बाजपेई, एस एस सेगंर, अनिल पांडे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंडल मंत्री ए के शुक्ला, मंडल संयोजक भानु प्रताप सिंह चंदेल, संगठन मंत्री आर के ठकुरानी, आशुतोष गुप्ता, संजीव साहू, ठाकुरदास सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 
 
 
रिपोर्टर अंकित साहू

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.